Gautam Adani Net Worth
Gautam Adani Net Worth दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी
Gautam Adani Net Worth गौतम अडानी की संपत्ति दो साल पहले केवल 8.9 अरब डॉलर थी। इसके बाद मार्च 2021 में अडानी की संपत्ति करीब 50.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई। शेयरों की कीमतों में आश्चर्यजनक उछाल के चलते ऐसा हुआ। इसके बाद मार्च 2022 आते-आते अडानी की संपत्ति करीब दोगुनी होकर 90 अरब डॉलर पर जा पहुंची।
gautam adani net worth
अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में बढ़ोतरी लगातार जारी है। उन्होंने संपत्ति के मामले में दुनिया के दिग्गज अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaires) के अनुसार अब अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Gautam Adani
अडानी एंड फैमिली की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हो गई है। अब दुनिया में चार ही ऐसे लोग बचे हैं, जो अडानी से अधिक अमीर हैं। इनमें 269.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ Tesla के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) पहले स्थान पर हैं।
ऐमजॉन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 170.2 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एलवीएमएच (LVMH) के बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली (Bernard Arnault & Family) 166.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के बिल गेट्स (Bill Gates) 130.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।
Adani Group by Renuka Sugar कंपनी के शेयर में तेजी
पहले दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में केवल एक ही भारतीय मुकेश अंबानी का नाम होता था। लेकिन अब गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर इस लिस्ट के टॉप-5 में आ गए हैं।
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस समय आठवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति 104.2 अरब डॉलर है।
