Valentine Week 2022
valentine week, valentine week 2022, valentine week days, rose day quotes, valentine day, valentine’s day week, valentine’s day, valentine week list, valentine’s day list, valentine week 2022 full list,
Valentine Week 2022 Full List मोहब्बत या मोहब्बत बया करनेका का हफ्ता यानी वेलेंटाइन्स डे (Valentine’s Week) का हफ्ता, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी 2022 से होती है। उम्मीद है कि प्यार के इस महीने (Love Month) में आपको कोई ऐसा मिल जाए, जो कि ना सिर्फ आपको इस हफ्ते का हर दिन विश करे, बल्कि आपके साथ उसे सेलिब्रेट भी करे। Valentine’s Day Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है, जिसका हर दिन प्रेमियों (Lovers) के लिए बेहद खास होता है। तो यहां हम आपको बता रहे हैं वेलेंटाइन के इतिहास के साथ उसका पूरा शेड्यूल कि किस दिन कौन सा Day होता है।
Valentine Week की शुरुआत कैसे हुई?
इस कहानी की शुरुआत हुई 270 ईसवी से। दरअसल, उस समय रोमन साम्राज्य में क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय नाम का एक शख्स हुआ करता था। माना जाता है कि वह प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। बंदे का मानना था कि प्रेम या फिर शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं और युद्ध हार जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। लेकिन उसी राज्य में एक ‘वेलेंटाइन’ नाम का कैथोलिक संत था, जिसने इस आदेश का विरोध किया। क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया। ऐसा माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया वह दिन 14 फरवरी का था। इसके बाद से इसी दिन को वेलेंटाइन डे रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा।
valentine week list
- Rose Day: 7 February 2022
- Propose Day: 8 February 2022
- Chocolate Day: 9 February 2022
- Teddy Day: 10 February 2022
- Promise Day: 11 February 2022
- Hug Day: 12 February 2022
- Kiss Day: 13 February 2022
- Valentines Day: 14 February 2022
7 फरवरी 2022- रोज डे (Rose Day)
प्यार के पहले दिन की शुरुआत एक खूबसूरत गुलाब के साथ कीजिए। जी हां, वेलेंटाइन डे वीक का फर्स्ट डे, Rose Day होता है। इस दिन आप जिसे चाहते हैं उसे गुलाब दे सकते हैं।

8 फरवरी 2022- प्रपोज डे (Propose Day)
अब सोचना क्या… दिन कह रहा तो कर दीजिए अपने दिल बात। बोले तो 8 फरवरी, किसी को प्रपोज करने का दिन है। इम्तिहान के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। अगर आपको किसी से बेइंतहा मोहब्बत है और उसे इस बात को बताना चाहते हैं, तो बिना देर किए इस दिन मौके पे चौका मारते हुए उन्हें प्रपोज कर ही डालिए। अगर आप पहले ही किसी को प्रपोज कर चुके हैं और रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें एक बढ़िया सी डेट पर ले जाएं।
9 फरवरी 2022- चॉकलेट डे (Chocolate Day)
कुछ मीठा हो जाए… जी हां, यह दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट देने का होता है। ताकि मोहब्बत की शुरुआत मीठी-मीठी यादों के साथ हो। पिछले 200 सालों से चॉकलेट लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बना हुआ है। स्ट्रेस दूर करना हो या फिर किसी से प्यार का इजहार करना हो, अलग-अलग बहानों से चॉकलेट को इस्तेमाल में लाया जाता है। प्यार के इम्तिहान के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाते हैं ताकि जिंदगी में चॉकलेट की तरह ही मिठास बनी रहे।

10 फरवरी 2022- टेड्डी डे (Teddy Day)
वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेड्डी डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन प्रेमी/प्रेमिका को क्यूट और प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट किया जाता है। टेडी बियर की तरह दिल भी बेहद कमजोर और नाजुक होता है। दिल की कोमलता का एहसास दिलाने के लिए चौथे दिन यानी 10 फरवरी को एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। हालांकि, लड़कियों को यह स्टफ्ड खिलौना ज्यादा पसंद होता है। टेडी को गले से लगाकर सोना, उससे बातें करना लड़कियों को खूब भाता है।
11 फरवरी 2022- प्रॉमिस डे (Promise Day)
इस दिन अपने लव पार्टनर से कोई वादा किया जाता है, तो इस दिन अपने साथी से जरूर वादा करिएगा। वो वादा हमेशा साथ निभाने का भी हो सकता है,
12 फरवरी 2022- हग डे (Hug Day)
वैसे तो गले लगाने का कोई दिन नहीं होता। लेकिन दिन का नाम ही ‘हग डे’ है, तो अपने साथी को जादू की झप्पी देना बनता है ना।

13 फरवरी 2022- किस डे (Kiss Day)
वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को किस डे आता है। इस दिन अपने प्रेमी/प्रेमिका अपने पार्टनर को किस कर प्रेम का इजहार करते हैं।
14 फरवरी 2022- वेलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day)
..और फाइनली आ गया वेलेंटाइन्स डे। इस दिन कह दीजिए साथी से अपने दिल की बात। बोले तो आई लव यू…।
