अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर एक बार फिर पुराने रंग में दिखने लगे हैं।

अडानी समूह की अधिकतर कंपनियां ग्रोथ कर रही हैं। बीते कुछ दिनों में ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में अपर सर्किट लग रहा है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर का शेयर भाव अपर सर्किट लग गया।

आपको यहां बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां लिस्टेड हैं।

ये 6 कंपनियां-अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट हैं।

अडानी एंटरप्राइजेज: 1506.60, अडानी पावर लिमिटेड : 89.40 रुपए, अडानी टोटल गैस: 1318.70 रुपए, अडानी ट्रांसमिशन:  1433.25 रुपए, अडानी पोर्ट्स एंड सेज: 726.85 रुपए, अडानी ग्रीन एनर्जी: 1039.75 रुपए,

अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी की कई वजह है। ग्रुप की कंपनियों की डील के अलावा समूह की ओर से दी गई सफाई भी है।

बीते दिनों अडानी विल्मर के आईपीओ के स्थगन के बाद समूह ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी एफपीआई को लेकर प्रतिक्रिया दी थी।

अडानी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं कि ग्रुप का एफपीआई के साथ, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, कोई संबंध नहीं है।

ज्यादा जानो