शेयर बाजार में तेजी के साथ मूल्य के हिसाब से अडानी समूह की कंपनियों को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। वहीं, मुकेश अंबानी की रिलायंस दूसरे स्थान पर रही है।

जबकि योगगुरु रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद के मूल्यांकन में गिरावट आई है। बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

जबकि योगगुरु रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद के मूल्यांकन में गिरावट आई है। बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

अडानी समूह में कितना उछाल: छह महीने यानी नवंबर से लेकर अप्रैल, 2022 के दौरान समूह का मूल्यांकन 88.1 प्रतिशत उछलकर 17.6 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी की अगुवाई वाली कंपनियों में अडानी ग्रीन एनर्जी का मूल्यांकन सबसे तेजी से 139 प्रतिशत बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

अडानी विल्मर इस दौरान करीब 190 प्रतिशत बढ़कर 66,427 करोड़ रुपये, अडानी पावर 157.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 66,185 करोड़ रुपये पहुंच गयी।

समूह की कुल नौ कंपनियों का मूल्यांकन छह महीने के दौरान (नवंबर 2021 से अप्रैल 2022) 88.1 प्रतिशत बढ़कर 17.6 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इनकी 500 शीर्ष कंपनियों में हिस्सेदारी 7.6 प्रतिशत है।

मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्य 13.4 प्रतिशत बढ़कर 18.87 लाख करोड़ रुपये रहा।

वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सूची में 12.97 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर रही।

ज्यादा जानो