Adani Group Stocks Return गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी के लिए यह साल अब तक बेहद खास रहा है। 

अडानी ग्रुप की लिस्टेड सातों कंपनियों का इस साल 2022 में अब तक बेहतर प्रदर्शन रहा है। 

1. Adani Power Ltd: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने सबसे ज्यादा YTD में रिटर्न दिया है। अडानी पावर के शेयर इस साल 168% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। 

2. Adani Wilmar Ltd: अडानी विल्मर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, फरवरी से अब तक इस शेयर ने 121% का रिटर्न दिया है। इसकी लिस्टिंग 8 फरवरी को हुई थी।

3. Adani Transmission Ltd: अडानी ट्रांसमिशन के शेयर YTD में 48% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह शेयर 1724.85 रुपये से बढ़कर 2,546.25 रुपये का हो गया है।

4. Adani Total Gas Ltd: के शेयरों ने इस साल 2022 में अब तक 45.66% का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह शेयर 1744.70 रुपये से बढ़कर 2,541.35 रुपये पर पहुंच गया। 

5.  Adani Green Energy Ltd: के शेयरों ने इस साल 2022 में अब तक 42.61% का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह शेयर 1347 रुपये से बढ़कर 1,920.90 रुपये पर पहुंच गया। 

6. Adani Enterprises Ltd: के शेयरों ने इस साल 2022 में अब तक 33.58% का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह शेयर 1716.60 रुपये से बढ़कर 2,293.05 रुपये पर पहुंच गया। 

7. Adani Ports:  के शेयरों ने कुछ खास रिटर्न नहीं दिया। कंपनी के शेयर मामूली नुकसान में रहे हैं। YTD में यह शेयर 2 पर्सेंट गिरा है। अडानी पोर्ट्स के शेयर 716 रुपये पर हैं। 

ज्यादा जानो