Gautam Adani : भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने इस सप्ताह बिल गेट्स की जगह दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। 

उनकी कुल संपत्ति 113 बिलियन डॉलर हो गई, जो माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर बिल गेट्स से 230 मिलियन डॉलर ज्यादा है। 

भारतीय टाइकून ने अपनी संपत्ति में इस साल कुल 36 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। यह दुनियाभर के अरबपतियों में सबसे ज्यादा है। 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। 

इसके बाद तीसरे स्थान पर Bernard Arnault, दूसरे स्थान पर Jeff Bezos और पहले स्थान पर एलन मस्क हैं। वहीं, इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 11 वें पायदान पर हैं। 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एलन मस्क की संपत्ति में 17.0 अरब डाॅलर की बढ़ोतरी हुई है।

 इसके बाद Larry Ellison की संपत्ति में 2.87 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है। तीसरे स्थान पर Bernard Arnault हैं, इनकी संपत्ति में 1.96 अरब डाॅलर की बढ़ोतरी हुई है। 

Jeff Bezos की संपत्ति में 1.88 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है। इसके बाद गौतम अडानी की संपत्ति में 1.79 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन की संपत्ति 2021 की शुरुआत से दोगुनी से अधिक हो गई है। अडानी ग्रीन एनर्जी का दुनिया का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर बनना चाहता है।

ज्यादा जानो