Gautam Adani Net Worth दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

Gautam Adani Net Worth गौतम अडानी की संपत्ति दो साल पहले केवल 8.9 अरब डॉलर थी। इसके बाद मार्च 2021 में अडानी की संपत्ति करीब 50.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

 शेयरों की कीमतों में आश्चर्यजनक उछाल के चलते ऐसा हुआ। इसके बाद मार्च 2022 आते-आते अडानी की संपत्ति करीब दोगुनी होकर 90 अरब डॉलर पर जा पहुंची।

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में बढ़ोतरी लगातार जारी है।

उन्होंने संपत्ति के मामले में दुनिया के दिग्गज अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) को पीछे छोड़ दिया है।

अडानी एंड फैमिली की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हो गई है। अब दुनिया में चार ही ऐसे लोग बचे हैं, जो अडानी से अधिक अमीर हैं।

अडानी एंड फैमिली की नेटवर्थ बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हो गई है। अब दुनिया में चार ही ऐसे लोग बचे हैं, जो अडानी से अधिक अमीर हैं।

इनमें 269.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ Tesla के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) पहले स्थान पर हैं।